मढ़ई कोर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित
भोपाल : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के पर्यटन स्थल मढ़ई को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। मढ़ई में जंगल सफारी करने वाले पर्यटक प्लास्टिक की बोतल में पानी और पॉलिथिन में सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। जंगल सफारी पर जाने वाले टूरिस्ट को टिकिट काउंटर या गेट पर ही प्लास्टिक और पॉलिथिन को जमा करना होगा।
मढ़ई पार्क प्रबंधन ने बुधवार 12 फरवरी से मढ़ई कोर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। पार्क प्रबंधन द्वारा पर्यटकों को पानी ले जाने के लिये स्टील, एल्युमिनियम की पानी की बोतल और कपड़े का थैला भी उपलब्ध कराया जायेगा। पर्यटक बोतल एवं कपड़े का थैला किराये से अथवा खरीद भी सकते हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
PM मोदी के आक्रामक कैंपेन से तमिलनाडु में सियासी हलचल, कांग्रेस-DMK पर निशाना
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय