सीकर का तारपुरा गांव दहला, भाजपा नेता ने सगे भाई का कत्ल किया
सीकर के तारपुरा गांव में जमीनी विवाद में भाजपा नेता मुकेश भींचर ने छोटे भाई के पैर रस्से से बांधे और दांतले से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने झूठी कहानी बनाई और पुलिस को सूचना दी कि दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उसके छोटे भाई का गला रेतकर चले गए।
मुकेश सहित चार भाई, श्रवण सबसे छोटा था
पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र भींचर, हनुमान भींचर, मुकेश भींचर और मृतक श्रवण भींचर चार भाई हैं। सबसे बड़े शादीशुदा भाई सुरेंद्र ताऊ रामचंद्र के गोद गया हुआ है। पिता बनवारी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। हनुमान व मुकेश ने थोड़ी-थोड़ी करके तीन बार में अपनी जमीन बेची थी।
सबसे छोटे भाई श्रवण ने अपने हिस्से की जमीन नहीं बेची थी। उसने सीकर में एक कोचिंग में तैयारी की थी और अभी भी वह पढ़ाई कर रहा था।
बीकानेर का प्रभारी बनाया था
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 9 अक्टूबर 2025 को सदस्यता अभियान सहकारिता आंदोलन की प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग टीम में आरोपी मुकेश भींचर को बीकानेर का प्रभारी सौंपा था। वहीं आरोपी ने छह दिन पहले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत होने जा रहे महिला एवं युवा सम्मेलन में प्रदेश सह संयोजक स्टेफी चौहान के साथ मीटिंग में शिरकत की थी।
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
होटल की खिड़की बनी मौत का कारण, उदयपुर में 2 साल की बच्ची झील में गिरी
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा