SI दूरसंचार भर्ती: 9 अप्रैल से जयपुर में शारीरिक परीक्षा
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन आगामी 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक राजस्थान पुलिस अकादमी पानीपेच, जयपुर में किया जाना प्रस्तावित है। भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को अपना एक फोटोयुक्त मूल पहचान दस्तावेज लेकर नियत तिथि और समय पर बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के स्थाई आदेश संख्या 10/2025 में निर्धारित पाठ्यक्रम और मापदंडों के अनुसार अपनी शारीरिक तैयारी पुख्ता रखें। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारियों के लिए पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in को नियमित रूप से देखने का परामर्श दिया गया है।
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद