‘चांदनी’ की धुन पर थिरकीं शिल्पा, स्वर्गीय श्रीदेवी को किया याद
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पीली शिफॉन साड़ी में खूबसूरत अंदाज में फोटोशूट करवाया और इसे दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें 1989 की फिल्म 'चांदनी' का टाइटल म्यूजिक बैकग्राउंड में बज रहा है।
शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक शानदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पीली शिफॉन साड़ी में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' के गाने 'तेरे मेरे होठों पे..' पर डांस करती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने इस शानदार वीडियों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी पसंदीदा श्रीदेवी के लिए मेरा प्यार चांदनी चांदनी वाइब्स।'
फिल्म 'चांदनी'
फिल्म 'चांदनी' यश चोपड़ा की रोमांटिक म्यूजिकल सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म जिसमें श्रीदेवी ने चांदनी माथुर का किरदार निभाया है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो दो प्रेमियों, रोहित (ऋषि कपूर) और ललित (विनोद खन्ना) के बीच फंस जाती है। रोहित एक दुर्घटना में जख्मी हो जाता है और चांदनी मुंबई जाती है, जहां ललित उससे प्यार करने लगता है। लेकिन जब रोहित ठीक होकर लौटता है, तो चांदनी दुविधा में पड़ जाती है। फिल्म में वहीदा रहमान, अनुपम खेर जैसे कलाकार भी हैं।
शिल्पा का करियर
शिल्पा को आखिरी बार फिल्म 'सुखी' में देखा गया था। इसमें सुखी अपनी किशोरावस्था को फिर से जीती है और अपने जीवन में बड़े बदलाव का सामना करती है। शिल्पा अब कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा के अलावा ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया और नोरा फतेही भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह