शे होप की धमाकेदार पारी, पाकिस्तान को दिया करारी शिकस्त
नई दिल्ली : एक तीर से दो शिकार तो सुना था. मगर, वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने पाकिस्तान की जैसी पिटाई की है, उसके बाद उन्होंने एक तीर से कई शिकार किए हैं. शे होप ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाकर मोहम्मद रिजवान की टीम की हार तो तय की ही. इसके अलावा एबी डीविलियर्स को भी पीछे छोड़ने का काम किया. इतना ही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज डिसाइडर में शे होप के जमाए शतक के बाद अब क्रिस गेल और धोनी का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ गया है.
शे होप ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक
शे होप ने पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 120 रन बनाए. 127.65 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस इनिंग में 5 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. ये शे होप के वनडे करियर का 18वां, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा शतक रहा. शे होप की इस शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 294 रन बनाए, जिससे पार पाना पाकिस्तान के लिए लोहे के चने चबाने जैसा बन गया.
एबी डीविलियर्स को पाछे छोड़ा, धोनी के रिकॉर्ड पर खतरा
शे होप को प्लेयर ऑफ द मैच बनाने वाले उनके धुआंधार शतक में अब खास क्या रहा, अब जरा वो जानिए. इस शतक के बूते शे होप ने एबी डीविलियर्स को सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में पीछे छोड़ा है. शे होप के बतौर विकेटकीपर अब 5 वनडे शतक हैं. जबकि, एबी डीविलियर्स के 4 ही थे. इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जिन्होंने 6 शतक बतौर कीपर वनडे में लगाए हैं. मतलब, शे होप के लिए धोनी से भी आगे निकलना कोई बड़ी बात नहीं. अगले 2 शतक लगाते ही वो धोनी को भी पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन सकते हैं.
शे होप ने नहीं बचेगा क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड!
शे होप अब वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उनके 137 पारियों में 18 शतक हैं. इस मामले में वो डेसमंस हेंस के 237 पारियों में जमाए 17 शतक से आगे निकले हैं.
शे होप ने आगे अब ब्रायन लारा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी खतरे में डाल दिया है. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं. उन्होंने 291 पारियों में 25 शतक लगाए हैं. वहीं ब्रायन लारा के 285 पारियों में 19 शतक हैं. 137 इनिंग खेलने वाले शे होप के पास गेल और लारा से भी कम पारियों में उनकी उपलब्धियों से आगे निकलने का मौका है.
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते