राजस्थान में आज से वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की बहुप्रतीक्षित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस वर्ष की यह महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसमें 12 लाख 30 हजार से अधिक उम्मीदवार पंजीकृत हैं। राज्य के 27 जिलों में कुल 1221 परीक्षा केंद्र बने हैं, जहां 9,651पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले है। परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जुलाई तक चार वर्गों में होगा। जानकारी के अनुसार, गुजराती विषय के लिए केवल एक पद उपलब्ध है, जबकि गणित में सर्वाधिक पदों पर भर्ती होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। पहचान सत्यापन के लिए मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तब उम्मीदवारों को नया रंगीन फोटो युक्त अन्य वैध पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त, प्रवेश-पत्र पर भी एक नया रंगीन फोटो लगाकर लाना आवश्यक है।
आरपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी दलाल, मीडिएटर या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या कोई प्रलोभन देता है, तब इसकी सूचना प्रमाण सहित आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर दें। अनुचित साधनों के प्रयोग या इसतरह के कार्यों में लिप्त पाए जाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने जैसे कठोर प्रावधान लागू है।
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश, साइबर सुरक्षा पर सरकार सख्त
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान
सीएम यादव का विपक्ष को जवाब, बोले- 'सबके लिए समान व्यवस्था होगी'
पटरी पर उतरने से पहले ही मेट्रो पर करोड़ों की मार, 8 करोड़ के सर्विस चार्ज को लेकर बढ़ा विवाद
घायल छात्रों से मिलकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहा पाकिस्तान, कनाडा से मांगा सहयोग
महिला की हत्या कर छिपाना चाहते थे सच, दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
UCC बिल पास, उत्तराखंड-गुजरात-असम के बाद चौथा राज्य बना एमपी
रोहित शर्मा के भविष्य पर अश्विन का बड़ा बयान, कहा- फैसले का सम्मान करना चाहिए