संभल में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल और मदरसे बंद
संभल। यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन मौतें हो गईं। यहां पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के प्रयास के बावजूद अचानक चारों ओर से पथराव होने लगे, जिससे पुलिस को बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। सर्वे को लेकर चल रहे बवाल के बाद कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल में 25 नवंबर को अवकाश की घोषणा की गई है। संभल तहसील क्षेत्र के समस्त बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। हालात देखने के बाद अगले आदेश होंगे। संभल में अशांति तब शुरू हुई जब एक टीम रविवार को नए सिरे से सर्वे करने के लिए शाही जामा मस्जिद पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया और पुलिस पर पथराव किया। जवाब में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही