कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ SC मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में शुक्रवार को अनुसूचित जाति मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही अमेरिका में राहुल गांधी की ओर से आरक्षण पर दिए गए बयान के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया. जिला प्रमुख वंदना आर्य के नेतृत्व में मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया.
राहुल गांधी का अमेरिका दौरा, आरक्षण विरोधी बयान
साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके कथित बयान की कड़ी आलोचना की. जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपने अमेरिका यात्रा के दौरान आरक्षण विरोधी एवं देश विरोधी बयान दिए हैं. जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि आरक्षण विरोधी बयान के कारण अनुसूचित जाति के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है.
राष्ट्रपति को ज्ञापन, विधिक कार्रवाई की मांग
इस बयान को अनुसूचित जाति के हितों के खिलाफ बताया गया और इसे समाज के कमजोर वर्गों के साथ अन्याय माना गया. राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है. साथ ही बताया गया कि उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को आहत करने का काम किया है. इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी राहुल गांधी के बयान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया.
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला