अजमेर में बनेगा सैटेलाइट अस्पताल
अजमेर। अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र में राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण होगा। मंगलवार का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अस्पताल का शिलान्यास किया। अस्पताल के बनने से यहां एक लाख से ज्यादा लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। अस्पताल करीब 50 बेड वाला अस्पताल होगा। अस्पताल के निर्माण में 26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। अस्पताल बनने के बाद कोटड़ा, महाराणा प्रताप नगर, आदर्श नगर हरिभाऊ उपाध्याय नगर, पुष्कर रोड, बीके कॉल नगर, रामनगर, राधा विहार, फायसागर रोड सहित आसपास की 30 से अधिक कॉलोनी को इससे सीधा फायदा होगा।
निजी अस्पतालों पर मरीजों का भार काम हो जाएगा
यहां सैटेलाइट अस्पताल शुरू होने के बाद जेएलएन, जानना, डिस्पेंसरी सहित आसपास के निजी अस्पतालों पर मरीजों का भार काम हो जाएगा। सैटेलाइट अस्पताल के लिए 10000 वर्ग मीटर जमीन प्रस्तावित है। एडीए ने फिलहाल 6500 वर्ग मीटर जमीन दी है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि धनतेरस के दिन अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। कोटडा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सभी विशेषज्ञ अस्पताल में होंगे।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर