ब्रिटिश संसद से रवांडा निर्वासन विधेयक को मिली मंजूरी
ब्रिटिश संसद ने दो महीने की कशमकश के बाद आखिरकार रवांडा निर्वासन विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को काफी राहत मिली है।पीएम सुनक ने उम्मीद जताई कि जुलाई तक रवांडा के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी। रवांडा विधेयक को अवैध रूप से ब्रिटेन पहुंचने वाले शरणार्थियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। इसके तहत अवैध शरणार्थियों को रवांडा भेजा जाएगा, इसके लिए वहां की सरकार के साथ संधि की गई है।ब्रिटेन सरकार इसके लिए रवांडा को कुछ अग्रिम भुगतान भी कर चुकी है। प्रस्ताव के तहत रवांडा भेजे जाने के बाद शरणार्थी ब्रिटेन की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिन्हें मंजूरी मिल जाएगी वे लोग ब्रिटेन में बस जाएंगे, लेकिन जिनका आवेदन खारिज होगा उन्हें वापस अपने देश भेज दिया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में ब्रिटेन में छोटी नौकाओं से इंग्लिश चैनल पार कर 45,744 अवैध शरणार्थी पहुंचे थे। ब्रिटेन के उच्च सदन लार्ड सभा में यह विधेयक अटका हुआ था। आखिर उसने मंगलवार तड़के निर्वाचित सदन कामंस सभा की प्रधानता स्वीकार कर ली। इससे पहले सोमवार सुबह पीएम सुनक ने आश्चर्यजनक रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर लार्ड सभा से रवांडा विधेयक को न रोकने की अपील की।सुप्रीम कोर्ट ने भी रवांडा विधेयक को मानवाधिकारों के विरुद्ध मानते हुए रोक लगा दी थी। SC ने कहा, जब ब्रिटेन खुद अफ्रीकी देश रवांडा को असुरक्षित मानता रहा है तो ऐसे में वह शरणार्थियों को वहां कैसे भेज सकता है। इस पर सरकार रवाडा सेफ्टी बिल लेकर आई। ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि द सेफ्टी आफ रवांडा बिल को संसद से मंजूरी मिल गई, बस कुछ दिनों में यह कानून बन जाएगा।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल