रुस भारत के साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली। रुस की राजधानी मास्को के कॉन्सर्ट हॉल में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस हमले की कड़ी निंदा की गई थी। हमले को लेकर रुसी राजदूत ने साफ कहा कि वह भारत के साथ मिलकर आतंक का पूरी तरह से खात्मा करेंगे।
भारत में रूसी राजदूत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि रूस, भारत और दुनिया के अन्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खतरे से निपटने और उसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, मंत्रियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और सार्वजनिक कार्यकर्ताओं ने रूस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद को अस्वीकार करने के मजबूत बयान दिए।
रुसी राजदूत ने भारत समेत कई देशों के लोगों द्वारा आतंक से पीड़ितों, उनके परिजनों और रूसी सरकार के लिए उनकी दिखाई गई भावनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दूतावास को 22 मार्च को मॉस्को के पास घातक आतंकवादी हमले की निंदा और जानमाल के भारी नुकसान पर सहानुभूति वाले संदेश आज भी मिल रहे हैं। रुस पर आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने रूस के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। दुःख की इस घड़ी में भारत रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी