बीकानेर में फ्यूल को लेकर अफवाह, लोगों में मची भगदड़ जैसी स्थिति
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर शहर में सोमवार की शाम पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है और हड़ताल शुरू हो गई है। इसके चलते पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, अफरा-तफरी मच गई और लोग जल्दबाजी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने लगे।
अफवाहों से शुरू हुआ पैनिक
दरअसल, देर शाम कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए थे, जिससे अफवाहों को हवा मिली। सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के जरिए यह खबर फैलते ही लोग बिना पुष्टि किए पंपों की ओर दौड़ पड़े। कई जगह हालात ऐसे बन गए जैसे ईंधन की भारी किल्लत हो गई हो।
'बीकानेर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
बीकानेर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और न ही किसी तरह की हड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ पंप एडवांस भुगतान न होने के कारण अस्थायी रूप से बंद हुए थे, जिससे उनका स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि, रात तक सप्लाई पहुंच गई और मंगलवार सुबह से सभी पंप सामान्य रूप से चालू हैं।
आमजन से प्रशासन की अपील
बीकानेर के जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराहट में आकर भीड़ न बढ़ाएं। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता