JNVU जोधपुर में बवाल, छात्रों ने किया गेट लॉक, पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया
जोधपुर: जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के केंद्रीय कार्यालय के बाहर सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि के खिलाफ, छात्रसंघ चुनाव की बहाली और छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद बढ़ते तनाव के बीच पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बता दें, यह प्रदर्शन एनएसयूआई छात्र नेता पारस गुर्जर की अगुवाई में किया गया। इस दौरान पुलिस ने छात्र नेता एमएल चौधरी सहित अन्य छात्रों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और अन्य छात्र हितों से जुड़ी मांगों को उठाया।
छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में की गई फीस वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर भारी बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए छात्रसंघ चुनावों को बहाल करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वे पूरे राजस्थान में व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगे ये आरोप
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य गेट को बंद कर धरना दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की समस्याओं के प्रति उदासीन है और उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की और इस दौरान छात्र नेता एमएल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रदर्शनकारी छात्र धरने पर डटे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह