आरपीएफ की सतर्कता से बची नाबालिग, बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के एक कोच में संदिग्ध रूप से यात्रा कर रहे युवक और नाबालिग बालिका की पहचान कर उन्हें भवानीमंडी स्टेशन पर उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सतर्कता बरतते हुए भवानीमंडी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की। ड्यूटी पर तैनात टिकट परीक्षक से मिली जानकारी और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर संदिग्ध युवक और बालिका की पहचान की गई।
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर आवश्यक पूछताछ की। बालिका से महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वयं को बिहार निवासी बताया। वहीं युवक से पूछताछ में यह सामने आया कि वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। इसके बाद पूरी कार्रवाई की सूचना संबंधित राज्य की पुलिस को दी गई। बाद में गुजरात पुलिस के अधिकारी अपने दल के साथ भवानीमंडी पहुंचे और विधिवत दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका और आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गए। रेलवे सुरक्षा बल की इस सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर मानव तस्करी और संभावित अपराध की घटना को समय रहते टाल दिया गया।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला