अजमेर हाईवे पर पीएम विजिट के चलते रूट डायवर्जन लागू
जयपुर। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को देखते हुए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अजमेर होकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को पहले से रूट प्लान करने की सलाह दी गई है।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर राज्य में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी के दौरे को देखते 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़-गेगल-कायड़-ब्यावर और किशनगढ़-गेगल–कायड़-अजमेर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर व अन्य मालवाहक वाहन) को इन मार्गों पर कायड़ व गेगल टोल के रास्ते से न गुजरने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की एडवाइजरी जारी की है।
एडीजी कानून-व्यवस्था वी.के. सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और संबंधित जिलों को डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग को सीज किया जाएगा और पूरे रूट पर सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा।रैली की तैयारियों की निगरानी के लिए 10 आईपीएस, 15 आईएएस सहित 70 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 5 हजार से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह