Richa Chadha ने रिजेक्शन पर खोला दिल का राज....
नई दिल्ली। ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' (Heeramandi The Diamond Bazaar) में लज्जो का किरदार निभाया था। सीरीज में उन्होंने एक ऐसी तवायफ का किरदार निभाया था, जो अधूरे प्यार का गम सह नहीं पाती है। ऋचा चड्ढा ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि भले ही उनका मोहब्बत में दिल न टूटा हो, लेकिन वह इंडस्ट्री से रिजेक्शन के दर्द से रिलेट कर पाती हैं। जिस तरह माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को आज भी 'देवदास' में उनके चंद्रमुखी किरदार के लिए याद किया जाता है, उसी तरह ऋचा चड्ढा भी 'हीरामंडी' में लज्जो बनकर सालों-साल दर्शकों के दिल पर राज करती रहेंगी।
हीरामंडी के रोल पर बोलीं ऋचा चड्ढा
ऋचा ने माधुरी से तुलना किये जाने पर फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता है कि मैं हमेशा याद (लज्जो के किरदार के लिए) की जाऊंगी, लेकिन हां उसमें कुछ-कुछ चीजें ऐसी हैं, जो ह्यूमन में होता है। हर किसी का दिल टूटता है, चाहे मोहब्बत में न हुआ हो।"
रिजेक्शन पर बोलीं एक्ट्रेस
ऋचा चड्ढा ने आगे कहा, "मैं उस चीज से रिलेट कर सकती हूं कि मैंने किसी कैरेक्टर के लिए चार ऑडिशन दिये, लेकिन मेरा नहीं हुआ और लास्ट मिनट में मैंने अपना रोल स्टार किड या किसी की गर्लफ्रेंड की वजह से खो दिया। यह भी दिल तोड़ने वाला है। आप मेहनत करके मुंबई आये हो और आपको मौके नहीं मिल रहे हैं। तो उस तरह की चीजों से मैं रिलेट कर पाती हूं।"
मां बनने वाली हैं ऋचा चड्ढा
'हीरामंडी' से तारीफें बटोर रहीं ऋचा चड्ढा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। वह जल्द ही अपने पति के साथ जिंदगी का नया फेज शुरू करने जा रही हैं। अभिनेता अली फजल के साथ ऋचा चड्ढा ने साल 2022 में शादी की थी। कुछ महीने पहले ही ऋचा ने फैंस को प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज दी। वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या