25 मिनट के औसत समय के साथ 1,913 शिकायतें निस्तारित की
जयपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए सी-विजिल एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रदेशभर में 4,048 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 1,913 शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया।
गुप्ता ने बताया कि अब तक प्राप्त 4,048 शिकायतों में से 1,913 शिकायतों का रिटर्निंग ऑफिसर्स ने सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 5 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। 1,534 शिकायतें जिला स्तरीय समिति द्वारा ड्रॉप कर दी गई।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप प्राप्त शिकायतों का 25 मिनट 30 सैकंड के औसत समय के साथ निस्तारण किया जा रहा है। 1,849 शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट से कम समय में किया गया है।गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 345 शिकायतें जोधपुर जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 208 शिकायतें सही पायी गई और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जाता है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?