घर में घुसे पैंथर को किया रेस्क्यू
जयपुर । उदयपुर शहर के सवीना थाना इलाके में एक घर में पैंथर घुस गया. पैंथर के घुसने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर का रेस्क्यू किया गया. करीब ढाई घंटे तक पैंथर घर के अंदर ही रहा। जिस घर में पैंथर घुसा था, उसके मालिक ने बताया कि जब परिवार के लोग घर के कामों में व्यस्त थे, तब पैंथर घर में घुसा. इस दौरान परिवार की एक महिला ने घर की सीढ़ी के नीचे कुछ हलचल देखी जब पास जाकर देखा तो पैंथर मूवमेंट कर रहा था. घबराकर महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया. इसकी सूचना उसने अपने पति को दी. इस दौरान महिला के साथ उनके बेटे की बहू, बेटी और एक छोटी बच्ची भी घर में मौजूद थीं. करीब ढाई घंटे के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर का रेस्क्यू किया. इसके बाद परिवार के लोग घर से बाहर निकले. घर में पैंथर घुसने की सूचना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पैंथर घुसने की सूचना जब क्षेत्र में फैली तो पैंथर को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. करीब ढाई घंटे तक पैंथर घर के अंदर मौजूद रहा. घर की महिला जमुना बाई ने बताया कि जब वह झाड़ू निकाल रही थी, इस दौरान ही पैंथर घर में घुस गया और सीढ़ियों के रास्ते ऊपर छत की ओर जाने लगा. उसके पति मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे, उसने तुरंत उसके पति को कॉल किया. एक बार तो उसके पति ने भी इस घटना को मजाक मान लिया, बाद में वो घर आए. वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर का रेस्क्यू किया।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला