5 फेक न्यूज वीडियो हटाए
जयपुर । राजस्थान में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के क्रम में निर्वाचन विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी पोस्ट और वीडियो पर नजर रखी जा रही है। इस क्रम में राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसा पर 5 फेक न्यूज वीडियो को यूट्यूब, व्हाट्सएप, एक्स आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सभी जिला मीडिया नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेक न्यूज एवं हेट स्पीच की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ईवीएम, कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची एवं मतदान सहित चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं को प्रभावित करने संबंधी सूचनाओं पर पैनी नजर रखे। गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग को चुनाव प्रचार संबंधी 7 वीडियो के भ्रामक और छवि खऱाब करने वाले होने के कारण फेक होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। राज्य स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग द्वारा इन संदिग्ध वीडियो की संवीक्षा उपरांत इन्हें भ्रामक तथा प्रदेश के राजनैतिक लोगों और राजनैतिक दल विशेष के स्टार प्रचारकों की छवि के प्रति नकारात्मक पाया गया। इस आधार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्तियों को इन फेक वीडियो का अग्रिम प्रसारण रोकने के लिए जिला कलक्टर के माध्यम से पाबंद करने तथा इन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए गए। अब इनमें से 5 वीडियो सोशल मीडिया से हटाए जा चुके हैं। गुप्ता ने बताया कि सभी इलेक्ट्रॉनिक, सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर नजर रखने के लिए एक राज्य और 33 जिला स्तर पर गठित कमेटियां के माध्यम से लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी भी सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर तक मॉनिटरिंग के लिए प्रदेशभर में करीब 80 पुलिस अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। राज्य स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक शरत कविराज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। ये अधिकारी फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो तथा पोस्ट से संबंधित प्रकरणों में भारतीय दंड संहिता और न्यायालयों के निर्णयों के अनुसार कार्यवाही कर रहे हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला