कांग्रेस-सपा गठबंधन के विरोध में उतरा राष्ट्रीय लोकदल
लखनऊ । जयंत चौधरी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल ने कांग्रेस-सपा गठबंधन का विरोध किया है। रालोद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन द्वारा बुधवार को दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। बिना किसी पार्टी और नेता का नाम लिए रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने तंज करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा- जिन लोगों से घर संभलता नहीं, पार्टी संभालती नहीं, गठबंधन संभलता नहीं, वह कह रहे हैं हमें देश दे दो हम संभालेंगे। गौरतब है कि सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र चौधरी ने कहा था कि भारत को बचाने का यह संदेश पूरे देश में जा रहा है। यूपी से ही भाजपा 14 में केंद्र में आयी थी और 24 में यहीं से बाहर जाएगी। इस समय देश के हालात ख़राब हैं, किसान, नौजवान सड़कों पर है, मतदाताओं से निवेदन है कि सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ एकजुट हों। माना जा रहा है कि रालोद नेता ने सपा के इसी बयान पर हालिया टिप्पणी की है।
सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हुए अलायंस में फैसला हुआ है कि अखिलेश यादव की पार्टी 63 और अन्य 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कौन सी सीट पर कौन उम्मीदवार होगा। जबकि 31 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं। हालांकि वाराणसी सीट कांग्रेस को जाने के बाद माना जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह पटेल की जगह गठबंधन से अजय राय वाराणसी सीट पर उम्मीदवार हो सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड