रसद विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 44 जगह छापे
बारां। जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग ने जिलेभर में 44 स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 71 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की रोकथाम के लिए विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। यह दल लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि बारां में 9 स्थानों पर कार्रवाई कर 12 सिलिंडर, अंता में 2 स्थानों से 7 सिलिंडर, मांगरोल में 9 स्थानों से 12 सिलिंडर, सीसवाली में 2 स्थानों से 2 सिलिंडर, किशनगंज में 7 स्थानों से 10 सिलिंडर और शाहाबाद में 2 स्थानों से 5 सिलिंडर जब्त किए गए।
इसी तरह छबड़ा में एक स्थान से 4 सिलिंडर तथा एसडीएम छीपाबड़ौद के नेतृत्व में छीपाबड़ौद में 12 स्थानों पर कार्रवाई कर 19 गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 44 स्थानों पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 71 एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित रूप से एलपीजी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से गैस के उपयोग में मितव्ययता बरतने और सोलर कुकर तथा इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की सूचना मिलने पर नागरिक 181, 112 या जिला कंट्रोल रूम तथा उपभोक्ता मामलों की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा ऐसी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप