राजस्थान मौसम अपडेट: विदा होते मॉनसून से पहले हो सकती है तेज बारिश
जयपुर: विदाई से पहले एक बार फिर मानसून ने यू टर्न लिया है। पिछले तीन दिन से काफी तेज धूप खिल रही है लेकिन बुधवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बदल गया। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर सा है। ऐसे में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिला। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवाएं भी चली लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने करीब एक दर्जन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई लेकिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के अलावा कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
आज इन 11 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज शुक्रवार 19 सितंबर को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। ये सभी 11 जिले पूर्वी राजस्थान के हैं। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। हालांकि जयपुर में भी कल से बादलों की आवाजाही जारी है लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है।
लगातार बढ़ रहा है पारा
मौसम बदलने के बावजूद कई जिलों में तेज धूप खिल रही है। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को चूरू शहर 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दूसरे स्थान पर श्रीगंगानगर शहर रहा जहां 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सीकर में 37.9 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 36.8 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 36.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उधर झुंझुनूं में 35.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 35.3 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 35.2 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में डिग्री सेल्सियस, सीकर में 35.0 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 34.7 डिग्री सल्सियस, जोधपुर शहर में 34.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 34.3 डिग्री सेल्सियस और बारां अटरू में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा