राजस्थान एसओजी की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से दबोचा गया विनोद रेवाड़
जयपुर : राजस्थान में पेपर लीक प्रकरणों के मामले में एसओजी की लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच एसओजी ने ₹50000 के इनामी आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गहलोत सरकार के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ था, जिसे एसओजी लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसओजी को पेपर लीक केस से जुड़े हुए मामले में कई बड़े सुराग मिलने की संभावना है। आरोपी ओडिशा में पहचान छिपाकर डीजल भरने करने का काम कर रहा था।
करीब आधा दर्जन पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ है आरोपी
एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार रेवाड, जो जयपुर जिले के डूंगरी कला गांव का रहने वाला है। वह आधा दर्जन के करीब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ है। उसे एसओजी काफी समय से तलाश कर रही थी। इसके चलते उस पर 50000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इधर, एसओजी को आरोपी विनोद कुमार के ओडिशा में होने के इनपुट मिले। इसके बाद एसओजी की विशेष टीम ने ओडिशा जाकर आरोपी को दबोच लिया।
कोर्ट ने आरोपी को 4 सितंबर तक भेज पुलिस रिमांड पर
आरोपी विनोद कुमार, जो पेपर लीक मामले का महत्वपूर्ण सरगना है। यह एसआई भर्ती परीक्षा 2021, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय, स्कूल व्याख्याता ग्रेड प्रथम जैसी कई परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों में वांछित चल रहा था। इसके चलते आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया। इधर, आरोपी केे उड़ीसा के नयागढ़ जिले के दसपल्ला गांव में छिपे होने की सूचना मिली। वहां आरोपी एक ठेकेदार के यहां डीजल भरने का काम करता था। इधर, कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 4 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है, जहां उससे कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे