राजस्थान राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज
जयपुर। राजस्थान में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। राज्य की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में राजनीतिक गणित के अनुसार भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
कांग्रेस की इस एकमात्र सुरक्षित सीट के लिए पार्टी के भीतर कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में आ गए हैं। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, निवर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और एआईसीसी मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। राजस्थान से राज्यसभा सांसद नीरज डांगी तथा भाजपा के राजेंद्र गहलोत और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस पर इस बार स्थानीय चेहरे को मौका देने का दबाव है, क्योंकि पार्टी के मौजूदा पांच राज्यसभा सांसदों में केवल नीरज डांगी ही राजस्थान के मूल निवासी हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले नीरज डांगी दूसरी बार टिकट के लिए सक्रिय हैं। वहीं पवन खेड़ा अपनी मजबूत संगठनात्मक पकड़ और राहुल गांधी के करीबी होने के कारण दावेदारी मजबूत किए हुए हैं। इधर, वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के नाम को लेकर दावा किया जा रहा है, कि पार्टी आलाकमान उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। फिलहाल टिकट को लेकर दिल्ली से जयपुर तक लॉबिंग तेज हो गई है।
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत