राजस्थान के सीएम ने नई युवा और खेल नीति का किया ऐलान
जयपुर। राजस्थान सरकार प्रदेश में नई युवा और खेल नीति लाने वाली है। इसके साथ ही प्रदेश के ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी शुरू की जाएगी। इसमें दुनिया के बेहतरीन कोच प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। यह घोषणा गुरुवार को जयपुर के अमर जवान ज्योति पर आयोजित रन का विकसित राजस्थान रैली के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने की। इस दौरान सीएम ने खेल मंत्री और युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई।
खेल विभाग ने 15 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो। इसको लेकर राइजिंग राजस्थान में खेल विभाग ने 15 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं। इससे आने वाले समय में प्रदेश के युवा और खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम्स 2026 के आयोजन को राजस्थान में कराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों और खेल का विकास होने के साथ ही प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल