राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजस्थान के मुख्यमंत्री
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिये गए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 125 करोड़ हिंदुओं को अपमानित किया है ।
सीएम शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा, सदन में राष्ट्रपति में अभिभाषण पर चर्चा थी, लेकिन राहुल ने उस पर एक शब्द भी नहीं बोला। विपक्ष के नेता में रूप में राहुल का पहला भाषण ही झूठ, निराशा और तथ्यहीन से भरा हुआ था। हिंदुओं को हिंसक और अवसरवादी बताना एक प्रतिपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता है।
सीएम ने कहा, मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि आपको पढ़ना होगा कि हिंदू कौन है। सीएम ने कहा, भगवान शिव की फोटो राहुल ने संसद में दिखाई। राहुल ने तो यह फोटो पाँच-सात साल से देखनी शुरू की है। लेकिन हिंदुओं में तो बच्चा जन्म लेता है तब से मृत्यु तक भगवान की फोटो को सीने से लगाकर रखता है। यह वो फोटो है जिसको राहुल के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल ने तो अपनी शपथ में भी ईश्वर का नाम नहीं लिया। सिर्फ एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए हिन्दुओं को गाली देना राहुल की आदत हो गई है। कांग्रेस का चरित्र हिंदू विरोधी है। क्या राहुल को अपने पूर्वजों से यही शिक्षा मिली थी। राहुल ने संसद में अग्निवीर और किसानों को लेकर भी गलत बयानबाजी की है। संसद में ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई