आज हो सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम
नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी मंगलवार, 28 मई को वर्ष दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर सकता है। मैट्रिक परीक्षाफल (Rajasthan Board Exam 10th Results 2024) की तिथि (Date) की घोषणा RBSE द्वारा आधिसूचना जारी करके दी जाएगी, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं तारीख के साथ-साथ समय (Time) और परिणाम देखने के विकल्पों की जानकारी ले सकेंगे।
परिणाम इस दिन संभव
राजस्थान बोर्ड सचिव द्वारा हाल ही में जानकारी साझा की गई थी कि माध्यमिक के नतीजे इस माह के आखिर में 30 मई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे। इस क्रम में माना जा रहा है कि RBSE द्वारा परिणाम बुधवार, 29 मई या अगले दिन बृहस्पतिवार, 30 मई को जारी किए जा सकते हैं। आमतौर पर राजस्थान बोर्ड परिणाम जारी किए जाने की तिथि से एक दिन पहले अधिसूचना जारी करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि RBSE 10वीं रिजल्ट 2024 डेट का ऐलान आज कर सकता है।
ऐसे जानें आधिकारिक अपडेट
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड द्वारा सेकेंडरी के रिजल्ट की घोषणा की तारीख को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित होगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट पर समय-समय विजिट करते रहें। इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा परीक्षाफल पर अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के माध्यम से भी साझा की जाएगी। स्टूडेंट्स RBSE के हैंडल को फॉलो करके लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं।
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल