बरसात का कहर: राजस्थान के कई जिलों में आज झमाझम के आसार
जयपुर : अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं राजस्थान मानसून की जोरदार बारिश करवा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश हो सकती है और कई अन्य जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात का अलर्ट भी जारी हुआ है। अगले 3 से 4 दिन उदयपुर, जोधपुर संभाग में मध्यम वर्षा तथा जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग में हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में जुलाई के महीने में जोरदार बारिश हुई लेकिन अगस्त में पहले तीन सप्ताह मानसून की गतिविधियां बिल्कुल सुस्त रहीं। हालांकि जुलाई में हुई जोरदार वर्षा के चलते प्रदेश में अब तक मानूसन की औसत वर्षा से करीब 38 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।
मानसून सीजन में सामान्य वर्षा का स्तर 424.71 एमएम है। जबकि अब तक प्रदेश में 421 एमएम बारिश हो चुकी है। सीजन की सर्वाधिक बारिश चित्तोड़गढ़ के बस्सी में रिकॉर्ड की गई। यहां एक ही दिन में 320 एमएम पानी बरसा था। प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो 17 अगस्त तक 274 छोटे और मध्यम आकार बांध पूरी तरह भर चुके हैं। कोटा, टोंक, धौलपुर, पाली और राजसमंद में पिछले साल के मुकाबले इस बार कहीं ज्यादा आवक दर्ज की जा रही है। बीसलपुर बांध के निर्माण से लेकर अब तक जुलाई में पहली बार बांध पर चादर चली है।
इन जिलों में मेघगर्जन का अलर्ट
आईएमडी ने आज अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोड़गढ़,, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड़,झुंझुनू,करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई मधाेपुर, सीकर, टोंक और बाड़मेर में मेघगर्जर के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप