बारिश से राहत, लेकिन ठंड बढ़ी: यूपी में कोहरा छाने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख अब पूरी तरह बदल गया है। दिन की तीखी धूप में कमी और रात के तापमान में गिरावट के साथ मौसम अब सुहाना होने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मोंथा के प्रभाव के खत्म होने के बाद प्रदेश में मौसम का संतुलन फिर से लौट आया है। बीते कुछ दिनों से अधिकतर जिलों में दिन में गुनगुनी धूप और शाम के बाद ठंडक महसूस की जा रही है।
हालांकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से मौसम में दोबारा बदलाव लाने वाला है। इस विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। पूर्वांचल और तराई के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। लेकिन पूर्वी यूपी में सुबह और रात के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी है।
मंगलवार को पूर्वी यूपी में सुबह और रात के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि उसके बाद प्रदेश में कोहरा छाने का अलर्ट नहीं जारी हुआ है। प्रदेश में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगलवार और बुधवार को रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद अगले दो दिनों में पारा करीब 4 डिग्री तक गिर सकता है। दिन के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है, जब रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस तरह कुल मिलाकर प्रदेश में अब मौसम ने करवट ले ली है। दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक के साथ प्रदेशवासियों को अब शुरुआती सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ से काफी नीचे आ गया है। मुजफ्फरनगर में 15.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार