रेलवे का बड़ा फैसला: शालीमार और बाड़मेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर स्टेशन से संचालित दो प्रमुख ट्रेनों में बड़ा परिवर्तन किया है। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान के तहत अब बाड़मेर-जमूतवी शालीमार एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से चलाया जाएगा। बाड़मेर-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस का संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा।
अधिक सुगम होगा रेल संचालन
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यह परिवर्तन ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रेल संचालन अधिक सुगम होगा। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, उच्च गति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन संचालित होने से ईंधन की बचत, ध्वनि प्रदूषण में कमी के साथ ही यात्रा की गति में सुधार होगा।
अब इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी यशवंतपुर साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 14806 बाड़मेर-यशवंतपुर साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस 13 नवंबर से डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी। यह ट्रेन बाड़मेर से हुबली तक इलेक्ट्रिक इंजन, हुबली से यशवंतपुर तक डीजल इंजन से संचालित होगी।
एलएचबी रैक से संचालित होगी शालीमार एक्सप्रेस
वहीं ट्रेन संख्या 14661/14662 बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 15 जनवरी से पारंपरिक आईसीएफ कोचों की जगह अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालित होगी।
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
स्कूल बस हादसा: 3 साल के बच्चे की मौके पर मौत
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
‘मैं भजनलाल बोल रहा हूं’—CM ने खुद कॉल रिसीव कर दिलाया समाधान
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू