किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा है कि किसान के लिए खाद जैसी जरूरी वस्तु विदेश पर निर्भता बढ़ रही है और इसे कम करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं, इसलिए किसान की रीढ़ लगातार झुक रही है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज यही रीढ़ विदेशी निर्भरता के कारण झुकती जा रही है। भारत 80 प्रतिशत स्पेशियलिटी फर्टिलाइजर चीन से मंगाता है और अब चीन ने सप्लाई रोक दी है। यह पहली बार नहीं है -यूरिया और डीएपी जैसे जरूरी खादों की कमी से देश भर का किसान अब तक जूझ ही रहा है कि अब स्पेशियलिटी खाद का ‘चीनी संकट’ मंडराने लगा।
उन्होंने कहा कि कमाल इस बात का है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाद की बोरियों पर अपनी तस्वीरें छपवा रहे हैं और इधर किसान ‘मेड इन चाइना’ पर आश्रित होते जा रहे हैं। ये आपूर्ति कभी भी रुक सकती है, ये पता होने के बावजूद सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। जब घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने की जरूरत थी, उन्होंने कोई नीति, कोई योजना नहीं बनाई। श्री गांधी ने सवाल किया कि क्या अब किसान अपनी मिट्टी में भी दूसरों का मोहताज रहेगा। उनका कहना था कि अन्नदाता कीमती वक्त और अच्छी फसल का नुकसान झेलते हुए कर्•ा और हताशा में डूबा है इसलिए किसान पूछ रहा है ‘किसका साथ, किसका विकास’।
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला