कृषि विभाग की गुण नियंत्रण टीम ने प्रतिष्ठानों का किया नियंत्रण
जयपुर। राज्य में कृषकों को निर्धारित दर पर गुणवत्ता पूर्ण खाद एवं बीज समय पर मिले एवं इनकी कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के निर्देशन में रबी 2024-25 के लिए विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक निर्माताओं व विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत कृषि आयुक्तालय से उप निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) बंशीधर जाट की अगुवाई में टीम द्वारा विशेष गुण नियंत्रण अभियान आयुक्त कृषि सुश्री चिन्मयी गोपाल के मार्गदर्शन में जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र सरनाडूंगर में मै. केमबायोटेक एफ-158 तथा एक अन्य बेनाम अवैध गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनो गोदाम बंद पाये गये। सम्बन्धित व्यक्ति से सम्पर्क करने पर गोदाम खोलने में असमर्थता जताई, जिसके कारण केमबायोटेक फर्म के परिसर को सील कर नोटिस चस्पा किया गया है।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया