प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर बोला हमला, कहा-
किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में कभी भी किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट कर बीजेपी को निशाना पर लिया। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से 38 कॉरपोरेट समूहों ने भाजपा को 2,004 करोड़ चंदा दिया। इसके बदले में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से 3.8 लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट्स/प्रोजेक्ट मिले। 41 कॉरपोरेट समूहों पर ईडी, सीबीआई और आईटी ने छापा मारा। इससे बचने के लिए इन समूहों ने भाजपा को 2,592 करोड़ रुपये चंदा दिया।
पीएम मोदी से पूछा सवाल
उन्होंने आगे कहा कि 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला