पुलिस ने सेना के जवान को निर्वस्त्र कर पीटा, मंत्री ने लगाई फटकार
जयपुर। राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने थाने में भारतीय सेना के एक सैनिक को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस को फटकार लगाई है। मामला सामने आने के बाद एक पुलिस उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज कर जांच के आदेश दिए हैं।
राठौड़ ने मीडिया से कहा एक सेवारत सैनिक को कुछ पुलिसकर्मियों ने निर्वस्त्र कर डंडों से पीटा और फिर उसे लोगों के बीच बैठा दिया। कुछ पुलिसकर्मियों ने उससे यह दोहराने को कहा कि पुलिस भारतीय सेना का बाप है। उन्होंने कहा यह बहुत दुख की बात है। यह उन दो-तीन लोगों की घिनौनी मानसिकता को दर्शाता है जिन्होंने ऐसा किया। मंत्री ने कहा कि सैनिक को बुरी तरह पीटा गया इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की। भारतीय सेना के जवान को 5 पुलिसकर्मियों ने पीटा है वह भी बिना किसी कानून और बिना किसी कारण के। इसलिए कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक से बात की है।र उन्होंने दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस महानिदेशक साहू ने बताया कि पुलिस ने पिछली रात एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारा था और कुछ लोगों को पकड़ा था जिनमें यह जवान भी था। जयपुर पुलिस आयुक्त ने एक पुलिस उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल को पुलिस लाइन में भेज जांच के आदेश दे दिए हैं।
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार