गश्त के दौरान पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात
बारां|कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए बाल अपचारी के साथ एक अन्य अपराधी को बारां पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़कर बड़ी वारदात टाल दी। ऑपरेशन शस्त्र प्रहार के तहत पुलिस ने फायरिंग की साजिश रच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। दोनों कोटा से हत्या की सुपारी लेकर बारां पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी योगेश चौहान की टीम रविवार रात न्यू मोटर मार्केट, शाहाबाद रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बंद दुकानों के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को डिटेन किया। तलाशी लेने पर वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल निवासी कंसुआ कोटा के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। उसके साथ मौजूद नाबालिग के कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों पहले कोटा स्थित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में निरुद्ध थे। 1 फरवरी को वे सात अन्य साथियों के साथ वहां से फरार हो गए थे। फरारी के बाद उन्होंने कोटा के अनंतपुरा और बोरखेड़ा क्षेत्र में लूट की वारदातें भी की थीं।पुलिस के अनुसार अब दोनों बारां में किसी व्यक्ति पर फायरिंग करने के लिए सुपारी लेकर आए थे और मौके की तलाश में थे। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो गंभीर वारदात हो सकती थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी वीरेंद्र सिंह और उसके साथ पकड़े गए नाबालिग के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब दस-दस प्रकरण दर्ज हैं। बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया है।
महंगाई, साइबर फ्रॉड या नया नियम? MP में SIM खरीदने को लेकर बढ़ी चिंता
तमिलनाडु की सियासत गरम, DMK विधायक बोले- ज्यादा दिन नहीं टिकेगी विजय सरकार
सुरक्षा अलर्ट: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत-PAK बॉर्डर पर गृह मंत्री की निगरानी
ब्रह्मोस मिसाइल डील से एशिया में बदलेगा समीकरण? चीन पर बढ़ेगा दबाव
जरूरत से ज्यादा ठंडा AC पड़ सकता है भारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
यूएस सेना का दावा, भविष्य के युद्ध में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अहम
एनजीटी ने लिया कड़ा कदम, 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य पर खिलवाड़ करने वालों को नोटिस
चार दशक बाद मिली बड़ी सफलता, विदेश से लौटेगी रायपुर की ऐतिहासिक मूर्ति
पानी संकट से परेशान लोग सड़क पर उतरे, विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी