अलवर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत
अलवर में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापार महासंघ की ओर से अंबेडकर नगर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे, उन्होंने एक पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अलवर जिला व्यापार महासंघ की ओर से हर वार्ड हर घर पौधारोपण का अभियान शुरू किया गया है, उसी के तहत यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि अंबेडकर नगर के बी ब्लॉक पार्क में शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत 11 पौधे लगाकर की गई है। आमजन और व्यापार महासंघ के सहित तत्वाधान में यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। उन्होंने इस बात के लिए आभार किया कि इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने समय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चला रखा है। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई