मिली और चेल्सी के रिश्ते को लेकर लोग अक्सर पाल लेते हैं गलतफहमी
वाशिंगटन । दुनिया में रिश्ते और परिवार की परिभाषा में आ रहे बदलाव की ताजा मिसाल हैं ब्रिटेन में रहने वाली 21 साल की मिली और 23 साल की चेल्सी। ये दोनों ही पिछले 9 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। ये युवतियां सपोर्ट वर्कर के तौर पर काम करती हैं और जल्द ही माता-पिता बनने की तैयारी में भी जुटी हैं। लेकिन उनके रिश्ते को लेकर लोग अक्सर गलतफहमी पाल लेते हैं, जिससे उन्हें कई बार तकलीफ झेलनी पड़ती है।
दरअसल, मिली की लंबाई 5 फुट 6 इंच है जबकि उनकी मंगेतर चेल्सी उनसे पांच इंच छोटी यानी 5 फुट 1 इंच हैं। उम्र में बड़ी होने के बावजूद चेल्सी का चेहरा अधिक युवा लगता है और उनका पहनावा भी लड़कों जैसा है। इसी वजह से लोग उन्हें कपल की बजाय मां-बेटे का रिश्ता मान बैठते हैं। यही गलतफहमी सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है, जहां उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर कई बार अपमानजनक और भद्दे कमेंट्स किए जाते हैं। मिली का कहना है कि अक्सर लोग उन्हें ‘मां और बेटा’ कहकर बुलाते हैं और उन पर बच्चों की तरफ आकर्षित होने का आरोप लगाते हैं, जो बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। इसका असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा है। दोनों ने बताया कि लोग उन्हें सड़क पर एक साथ देखकर अजीब नजरों से देखते हैं। वे पब्लिक में हाथ पकड़ने या एक कपल की तरह पेश आने से झिझकने लगी हैं।
यह स्थिति बताती है कि समाज में समलैंगिक रिश्तों को अभी भी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया गया है और लोग बिना समझे अपनी राय थोपने लगते हैं। फिर भी मिली और चेल्सी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का फैसला किया है और आईयूआई फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के जरिए जल्द ही पेरेंट्स बनने की योजना बनाई है। उनका मानना है कि वे लोगों की नफरत और ट्रोलिंग के कारण अपनी खुशियों को रोकने वाली नहीं हैं।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता