कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है-मदन राठौड़
जयपुर । राजस्थान के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि पीएम मोदी ने जो देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है विकास के नए आयाम स्थापित किए है उस पर जनता ने मुहर लगाई है। कांग्रेस ने भ्रम फैलाने कोशिश की है लेकिन जनता ने उनको नकारा है. हरियाणा में कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए उनको लगता था हम चुनाव जीतेंगे, लेकिन जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस ने भ्रम पैदा किया था कि बीजेपी आरक्षण खत्म कर देगी लेकिन राहुल गांधी ने विदेश में जाकर कहा कि हम सत्ता में आए तो आरक्षण खत्म करेंगे. लेकिन जनता अब समझ गई और कांग्रेस को सबक सिखाया है। हरियाणा में किसान आंदोलन का थोड़ा बहुत नुकसान हुआ. लेकिन जनता अब समझ चुकी है कि मोदी सरकार जो किसान बिल लेकर आई वो जनता के हित में थे। राठौर ने हरियाणा चुनाव के आधार पर कहा कि अब देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है. कांग्रेस का भ्रम पूरी तरीके से खत्म हो चुका है राजस्थान में भी जब 7 सीटों पर उपचुनाव होगा उन सभी सीटों को भाजपा जीतने जा रही है. भाजपा की सभी सीटों पर जीत होगी, कांग्रेस के खाते से हम उनकी सभी सीटों को छीनने जा रहे हैं।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
सीमा क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, युवक से गहन पूछताछ जारी
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा अलर्ट, कामकाज किया गया स्थगित
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक