विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने वाला यात्री अरेस्ट
रायपुर। टेक आफ के पहले विमान के भीतर एयर होस्टेस यात्रा के दौरान बरती जाने वाले सुरक्षा का डेमो देती है। उसी का पालन करते हुए आज एक यात्री ने प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने का जोखिम मोल ले लिया। उसके बाद उस यात्री को ही डि बोर्ड कर दिया गया। यह वाकया आज रायपुर में हुआ। रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2205 की इमरजेंसी एग्जिट गेट को खोलने की कोशिश की। ये घटना उस वक्त की है, जब फ्लाइट टेक आफ करने ही वाला था। इधर पैसेंजर को एग्जिट खोलते देख क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को पकड़ा। फिलहाल पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया है। हालांकि पैसेंजर के इस कृत्य से फ्लाइट काफी डिले हो गयी। राजिम निवासी यह यात्री सपरिवार दिल्ली जा रहा था उसकी सीट इमरजेंसी गेट के पास अलाट थी। जानकारी के मुताबिक रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2205 उड़ान के लिए तैयार थी। तय मैनुएल के मुताबिक एयर होस्टेस पैसेंजर को फ्लाइट के नियम निर्देश और सुविधाओं की जानकारी दे रही थी। एयर होस्टेस ने अपनी जानकारी में एग्जिट गेट के बारे में बताया, कि किस तरह से जरूरत के वक्त इसका इस्तेमाल किया जाता है। एयर होस्टेस ने अपनी बातों को पूरा किया ही था कि एक पैसेंजर अपनी सीट से उठकर फ्लाइट की गेट को खोलने की कोशिश करने लगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पैसेंजर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। माना पुलिस ने यात्री से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि इमरजेंसी डोर का बटन धोखे से दब गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई