अस्पताल के वार्ड में पैंथर के घुसने से हड़कंप
जयपुर । राजस्थान में जयपुर के एक निजी अस्पताल के वार्ड में पैंथर घुस गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। हालाकि घटना के समय वार्ड में कोई मरीज नहीं था। अन्य वार्डों में मरीज भर्ती थे। जैसे ही पता चला तो मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है। जिसमें पैंथर अस्पताल के वार्ड में घुस रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मामला जयपुर के चौमू इलाके में स्थित धमोड़ अस्पताल में बीती रात का है। यहां अस्पताल के वार्ड में कहीं से अचानक एक पैंथर घुस गया। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में पैंथर को वार्ड में घूम रहा है। हालांकि गनीमत रही कि उस समय वार्ड खाली था जिससे कोई घटना नहीं हुई। अस्पताल के अन्य वार्डों में मरीज और उनके परिजन भी थे। उन्हें जब पता चला कि अस्पताल में पैंथर घुसा है तो लोगों में डर फैल गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। इसके बाद चौमू पुलिस स्टेशन के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। इसी बीच पैंथर कुछ देर बाद खिड़की के रास्ते से अस्पताल से बाहर निकलकर पीछे झाड़ियों में चला गया। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती तब तक पैंथर वहां से जा चुका था। बीते कुछ दिनों से जयपुर और इसके आस-पास के आबादी में पैंथर की मूवमेंट बढ़ गयी है। इससे लोग और प्रशासन दोनों चिंतित हैं। आए दिन आबादी वाले इलाकों में पैंथर के घुसने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अस्पताल जैसी जगह पर पैंथर की एंट्री ने इस खतरे को और गंभीर बना दिया है। इस घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन सफल नहीं हुआ है। पैंथर अस्पताल से निकलकर झाड़ियों में छुप गया था और फिर वह वहां से गायब हो गया। वन विभाग के अधिकारी पैंथर की तलाश में जुटे हैं। पैंथर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने और पैंथर से सावधान रहने की सलाह दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही