पाकिस्तानी घुसपैठियां राजस्थान में दाखिल....बीएसएफ कर रही पूछताछ
बाड़मेर । पीएम नरेंद्र मोदी के जोधपुर आने से पहले पाकिस्तानी घुसपैठियां राजस्थान में दाखिल हो गया। तभी ग्रामीणों की सजगता से घुसपैटियें को तत्काल पकड़ लिया गया। बाद में घुसपैटियें को बीएसएफ को सौंप दिया गया। यह घुसपैठिया बाड़मेर से लगती हुई पाकिस्तान बॉर्डर की तारबंदी को पार कर राजस्थान सीमा में दाखिल हुआ। वह पैदल चलकर करीब 15 किलोमीटर तक अंदर चला आया।
बाड़मेर जिले से लगती हुई बॉर्डर से पाकिस्तानी युवक तारबंदी पार कर राजस्थान की सीमा में दाखिल हुआ। घुसपैठ करने वाला यह युवक जग्सी कोहली निवासी हाकली खरोड़ा पाकिस्तान है, जो तारबंदी क्रॉस कर बाड़मेर में घुस गया। इस दौरान वह अंधेरे में छिप गया। इसके बाद वह सुबह पैदल करीब 15 किलोमीटर अंदर की तरफ अंदर आ गया। बीएसएफ को घुसपैठिए के पास से एक मोबाइल और डायरी मिली है। इन चीजों को कब्जे में लेकर बीएसएफ जांच करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने जब उस पकड़ लिया। तब बताया कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और बीएसएफ का तत्काल मामले की सूचना दी।
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई