समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करें संस्थाएं-गहलोत
जयपुर । सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द जिले के द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान द्वारा संचालित जागृति उच्च माध्यमिक विशिष्ट विद्यालय, गारियावास का निरीक्षण किया और यहां अध्ययनरत विशेष विद्यार्थियों जैसे श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं मानसिक विमंदित आदि विद्यार्थियों से मिले। इस दौरान संस्था द्वारा नव निर्मित कक्षों का उद्घाटन मंत्री गहलोत और विधायक माहेश्वरी के कर कमलों से हुआ। मंत्री एवं विधायक ने नव निर्माणाधीन भवन में संचालित प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और संस्था द्वारा संचालित विशिष्ट बालक-बालिकाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने फिजियोथैरेपी कक्ष का निरीक्षण कर सराहना की और कहा कि संस्था इन विशिष्ट बच्चों के लिए जो कार्य कर रही है वह सराहनीय है। गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था के बारे में मुझे ज्ञात हुआ कि यह काफी लम्बे समय से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुँची है, हम सदैव संस्था के उन्नति में जो भी सहयोग होगा, समय-समय पर करते रहेंगे। उन्होंने संस्था से जुड़े भामाशाओं एवं दानदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। राजसमन्द विधायक माहेश्वरी ने कहा कि वे संस्था द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई हैं और हर बार उन्हें संस्था में नया विकास दिखाई देता है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट