विपक्षी गठबंधन है ठगबंधन-अनुराग ठाकुर
वाराणसी । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। राहुल गांधी की गाड़ी के आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। राहुल गांधी हताश और निराश हैं। जिस यूपी में नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों के लिए वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, आज वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं। इससे तय है कि यूपी से उनकी विदाई हो चुकी है।
भाजपा के चंदौली कलस्टर की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। बीजेपी को 370 से अधिक सीट दिलाने के लिए लक्ष्य रखा जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटे जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा। कहा कि राहुल गांधी हताश और निराश हैं। ऐसा व्यक्ति क्या कर सकता है।
मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं, जिससे हमें बहुत दुख हुआ। सोनिया जी को भी कई बार चेताया गया, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि धार्मिक स्थलों का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की आदत है। राम जी के खिलाफ टिप्पणी करना, सनातन धर्म को कुचलने की बात करना, उत्तर दक्षिण को अलग करने की बात करना, टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करना। इससे कर्नाटक से कांग्रेस उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं, लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं बोलते, बल्कि छिपाने का काम करते हैं। यह कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी की नेता प्रतिपक्ष बन सके।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान