जयपुर को स्वच्छ बनाने की ओर एक कदम
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार ‘‘स्वच्छता हल्ला बोल अभियान’’ के तहत झोटवाड़ा जोन में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में जन भागीदारी को बढ़ाना और लोगों को कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में उपायुक्त झोटवाड़ा जोन श्रीमती मनीषा यादव, उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओम प्रकाश थानवी, फिनीलूप की टीम ने झोटवाड़ा जोन के सभी 22 वार्डों में एक साथ एक दिन में स्वच्छता का बिगुल बजाया गया।इस अभियान में नगर निगम ग्रेटर की टीम और फिनीलूप टीम ने 7 अलग-अलग टीमों का गठन किया और घर-घर जाकर नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के बारे में समझाया। उन्होंने सोर्स सेग्रीगेशन (गीला कचरा अलग, सूखा कचरा अलग), होम कंपोस्टिंग और प्रतिदिन 4 बिन रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, नागरिकों को बताया गया कि वे किस प्रकार अपने घरों में गीले कचरे से कंपोस्ट बना सकते हैं।‘‘स्वच्छता हल्ला बोल’’ कार्यक्रम में नगर निगम ग्रेटर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और निगम कर्मचारियों ने भाग लिया। नगर निगम ग्रेटर टीम फिनिलूप और स्वच्छता मित्रों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देना ताकि कचरे का सही तरीके से निपटान किया जा सके और स्वच्छता की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके तथा कचरा प्रबंधन में जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी