धारदार छुर्रे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत, हथुनिया पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए धारदार छुर्रे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हथुनिया थानाधिकारी इन्द्रजीत परमार ने बताया कि पुलिस जाप्ते द्वारा थाना सर्कल में गश्त की जा रही थी इस दौराने गश्त मुखबिर की सूचना मिली की गांव बजरंगगढ़ में एक व्यक्ति हाथ में नंगी धारदार छुरी लेकर हवा में लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा है. सुचना विश्वसीय होने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार छुरी लेकर लहराता हुआ नजर आया, जो पुलिस जाप्ता देखकर भागने की कोशिश करने लगा. जिस पर पुलिस ने व्यक्ति को घेरा देकर पकडकऱ अपना नाम पता पूछा तो अपना नाम महेन्द्र सिंह पिता मुवान सिंह जाति राजपूत निवासी बजरंगगढ़ थाना हथुनिया बताया. आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध धारदार धुरी को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान