जल जीवन मिशन के लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें अधिकारी
जयपुर । जयपुर के कलक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियों एवं कार्य की वर्तमान प्रगति, हर घर नल से जल कनेक्शन की वस्तुस्थिति सहित अन्य अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। लोकेश मीणा ने कहा कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और डिस्कॉम के अधिकारी आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन करें, ताकि योजना के तहत जिले को मिले लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश मीणा ने जानकारी दी कि जिले में अभी तक जल जीवन मिशन के तहत 58.33 फीसदी कवरेज हासिल किया जा चुका है जबकि प्रदेश का कुल औसत 49.73 प्रतिशत है। जयपुर जिले के कुल 4 लाख 41 हजार 680 परिवारों में से कुल 2 लाख 57 हजार 645 परिवारों को क्रियाशील कनेक्शन का लाभ दिया जा चुका है। शेष 1 लाख 84 हजार 35 परिवारों को मार्च, 2025 तक चरणबद्ध तरीके से हर घर नल कनेक्शन प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव