अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहकर कार्य करे-बेढम
जयपुर । राज्य मंत्री गृह, गोपालन, पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि बजट घोषणा 2024-25 को समयबद्ध पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग कर समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहकर कार्य करें जिससे राज्य सरकार के द्वारा जिले में की गई घोषणाऐं समय पर पूर्ण हो सके।
जिला प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने जिले में बजट घोषणा के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति, जमीन आवंटन, शिलान्यास, वित्तीय स्वीकृति, प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा सीएमएचओं को सपोटरा सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, मंडरायल भवन को राशि स्वीकृत करने, गुडला उप स्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी मे क्रमोन्नत करने के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को रोंडकला में 33/11 केवी संबधी कार्य करने, कुडगांव मे 132 केवी जीएसएस निर्माण कार्य सहित अन्य घोषणाएं करौली-सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी-चंबल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना, करौली हिण्डौन फोरलेन एवं पुल बाईपास हेतु समय पर डीपीआर बनाने, श्रीमहावीरजी में खेडा नादौती मार्ग पर 25 करोड़ से नवीन पुल का निर्माण करवाने, कैलादेवी में बाईपास, चौडागांव-जोडली-बूकना आदि में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यो को समय पर पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिये।
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन