लोकसभा चुनाव में ऑब्जर्वर के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत
फतेहपुर । राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में लोकसभा चुनाव में ऑब्जर्वर अधिकारी के ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जब ये घटना हुई उस समय ड्राइवर कार में मौजूद था और कार फतेहपुर के बिदंल कुलदेवी के बाहर खड़ी थी। ड्राइवर को फतेहपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह मामला फतेहपुर के बिंदल कुलदेवी के पास का है। यहां लोकसभा चुनाव में लगे अधिकारी दीपक शर्मा किसी काम से पहुंचे थे। इस दौरान जब वे वापस कार के पास आए तो देखा कि उनका ड्राइवर कार में अचेत अवस्था में है। इसके बाद आनन-फानन में ड्राइवर को धानुका अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी कार ड्राइवर जगदीश सैनी पुत्र भगवान सैनी के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। हार्ट अटैक से हुई मौत की घटना के बाद जगदीश के परिजनों में कोहराम मच गया है। जगदीश फतेहपुर के रघुनाथ पुरा रोड के पास ही रहते थे। जगदीश की मौत के बाद राजकीय अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। उनके परिजन भी मौके पर आ गए। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?