विलंब से आने वाले 9 अधिकारियों/कर्मचारियों को नोटिस जारी
जयपुर । पशुपालन, मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने गोपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निदेशालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। गोपालन विभाग और गौ सेवा आयोग में 30 प्रतिशत कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. शर्मा ने विलंब से आने वाले 5 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्य समय में कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के कार्यालय छोडऩे की प्रवृत्ति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। शासन सचिव ने अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। सुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य में किसी तरह की अनियमितता या कोताही नही होनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि कार्यालय में किसी प्रकार की अनुशासन हीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गोपालन विभाग के निदेशक भी शासन सचिव के साथ रहे।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल