NIA ने छत्तीसगढ़ में कांकेर के पांच गांवों में छापेमारी, दो गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात कांकेर जिले में नक्सल गतिविधियों को लेकर छापेमारी करते हुए कई वस्तुएं बरामद की है। एनआइए की टीम ने आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी। कांकेर जिले के सुदूरवर्ती गांव मुजालगोंडी, कलमुच्चे, आमाबेड़ा और जिवालमारी गांव में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये सहित नक्सल गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
एनआइए ने इस कार्रवाई की जानकारी एक्स हैंडल पर दी है। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एनआइए ने तीन दिन पहले पूर्वी बस्तर संभाग में एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी। यहां छापेमारी के दौरान नौ लाख नकद व हथियार मिले थे।
पार्टी के लिए प्रचार करते समय हुई थी भाजपा नेता की हत्या
बतादें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे की चार दिसंबर 2023 को साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तीन दिन बाद मतदान होना था।
नक्सलियों ने रतन दुबे की हत्या की उस समय की थी जब वो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में प्रचार कर रहे थे।
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार